कन्या भ्रुण हत्या
भारत में सदियों पहले से महिलाओं को देवी का रूप माना जाता रहा है । नारी को हमेशा से पूजा जाता रहा है, शास्त्रों में महिलाओं की तुलना लक्ष्मी, दुर्गा और कई अन्य देवियो से की जाती रही है। परंतु क्या आज भी यही स्थिति है या नहीं, मुझे तो ऐसा नही लगता क्योंकि जिस दर से आज महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहें हैं वह बेहद खतरनाक है। एक लड़की के जन्म से ही कई रिश्ते उसके जीवन से जुड़ जाते हैं वह रिश्तें बेहद महत्वपूर्ण होतें हैं। संसार में सिर्फ महिलाओं के पास यह क्षमता है कि वह किसी और मनुष्य को जीवन दे सकें। पर क्या आज ऐसा हो रहा है? नहीं, भ्रुण में ही बच्चियों का कत्ल किया जाता है। एक बेटी को पैदा हाने से पहले ही उसकी मृत्यु निश्चित कर दी जाती है। कन्या भ्रुण हत्या क्या किसी मां के पेट में या भ्रुण में उसके बच्चे के कत्ल को भ्रुण हत्या कहतें हैं अगर यह कत्ल भ्रुण में किसी लड़की का होता है तो इसे कन्या भ्रुण हत्या कहते है। कई बार यह मां की सहमति से होता है, कई बार यह क्रिया जबरदस्ती परिवार के सदस्यों द्वारा कराई जाती है। कन्या भ्रुण हत्या भ्रुण हत्या का मुख्य कारण है बेटे की चाहं...